CWC 2019 BANvsSA Match Preview : बांग्लादेश को हराकर जीत की पटरी पर लाैटना चाहेगा साउथ अफ्रीका
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप में अपना पहला मैच 30 मई को इंग्लैंड से हार गई थी। अब उनका सामना रविवार को ओवल में टूर्नामेंट के पांचवे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रहा है। बांग्लादेश का यह पहला मैच होगा लेकिन उनके लिए जीतना आसान नहीं रहने वाला क्योंकि साउथ अफ्रीका पिछली हार को भूलाकर जीत की पटरी पर लाैटना चाहेगा।
किसका पलड़ा भारी
अगर बात की जाए कि किस टीम का पलड़ा भारी है तो साउथ अफ्रीका टीम मजबूत नजर आती है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 17, जबकि बांग्लादेश ने तीन में जीत दर्ज की है। वहीं विश्व कप में दोनों देशों का आमना सामना तीन बार हुआ है और इस दौरान भी साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 2 जबकि बांग्लादेश ने एक मैच जीता था। बात अगर केनिंग्टन ओवल की करे, तो बांग्लादेश की टीम ने इस मैदान पर तीन वनडे मैच खेले हैं दो में हार का सामना करना पड़ा हैं। एक मैच का परिणाम नहीं आ सका। वही दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर कुल 10 वनडे मैच खेले हैं, तीन में जीत और सात में हार का मुहं देखना पड़ा हैं।
दोनों टीमों का हेट टू हेट यहां देख सकते हैं-
{headtohead_cricket_10_6}
दोनों टीम इस प्रकार हैं
साउथ अफ्रीका टीम: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी
बांग्लादेश टीम: मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, अबु जायेद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
