For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK VS RCB: धोनी ने छक्का मारकर जिताया मैच और बना लिए दो खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल 11 के इस मुकाबले में हर रोज एक नया कीर्तिमान बन रहा है, दनादन इस क्रिकेट में कभी कमाल की गेंदबाजी देखने को मिलती है तो कभी किसी की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलती है। बुधवार को आरसीबी और चेन्नई सुपिंग के बीच भी ऐसा ही एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का बड़ा लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था लेकिन क्रिकेट संभावनाओं का खेल है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान धोनी और अंबाती रायडू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। अंबाती रायडू ने धुआंधार 82 रन बनाए तो वहीं धोनी नाबाद 70 रन बनाकर यह सफलता दिलाई। इस शानदार पारी की बदौलत धोनी ने अपने नाम दो व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी कर लिए हैं।

धोनी के तीन रिकॉर्डः जब माही का बल्ला चलता है तो सामने कोई भी गेंदबाज हो इस बात को कोई फर्क नहीं पड़ता है। धोनी जहां चाहते हैं आसानी से गेंद वहां चली जाती है आरसीबी के साथ हुए मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। माही ने अपने इस शानदार इनिंग की बदौलत अपने नाम दो खास रिकॉर्ड भी कर लिए हैं। बता दें कि धोनी कप्तान रहते टी20 के मैच में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आज से पहले उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी बतौर कप्तान इतने रन नहीं बना सका है। महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए इस मैच में 7 छक्के लगाए थे, जो अब तक आईपीएल के इतिहास में उनके द्वारा एक इनिंग में लगाया गया सबसे ज्यादा छक्का है।

चेन्नई ने आखिरी ओवर में बनाए 16 रनः कल का मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और खास था क्योंकि एक तरफ थे विराट कोहली तो दूसरी तरफ थे महेंद्र सिंह धोनी। लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम को अंतिम ओवर में 16 रनों की दरकार थी। ड्वेन ब्रावो ने शानदार एक चौका और एक छक्का जड़कर सिंगल लिया और फिर स्ट्राइक धोनी को थमा थी फिर क्या था। अपनी आदत से मजबूर महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर मैच पर कब्जा कर लिया ।

Story first published: Thursday, April 26, 2018, 16:48 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+