एमएस धोनी पर पूर्व क्रिकेट ने उठाए सवाल, पूछा -टीम में चयन के लिए घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते ?
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मोहिंदर अमरनाथ का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और योग्य होने पर ही उनका चयन होना चाहे। हाल ही में टी20 टीम से बाहर किए जाने वाले और महेंद्र सिंह धोनी पहले ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। इससे पहले तब विवाद उठा था जब 50 ओवर के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी ने खेलने से मना कर दिया था और बिना किसी मैच अभ्यास के अगले महीने ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।
मोहिंदर अमरनाथ का कहना है कि 'हर व्यक्ति अलग होता है लेकिन मेरा हमेशा एक चीज में विश्वास रहा है कि अगर आप भारत के लिए खेलना चाहते हो तो आपको अपने राज्य के लिए भी खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें (बीसीसीआई) अपनी इस नीति को पूरी तरह से बदल देना चाहिए। काफी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते।
इससे पहले सुनील गावस्कर ने भी शिखर धवन और एक अन्य खिलाड़ी को लेकर कहा था कि राष्ट्रीय टीम से बाहर होने पर खिलाड़ी अपने राज्य की टीमों के साथ नहीं खेलते हैं। बता दें कि 68 साल के मोहिंदर अमरनाथ ने देश के लिए 69 टेस्ट और 85 वनडे मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
