For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साक्षी की लताड़ के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #DhoniNeverTires

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच अचानक अफवाह फैल गई कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। ट्विटर पर हैश टैग DhooniRetires होने लगा। सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरों के ट्रेंड होने की वजह से उनकी पत्नी साक्षी बुरी तरह भड़क गईं। साक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये सिर्फ अफवाह हैं! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन लोगों की मानसिक स्थिति को असंतुलित बना रहा है! #DhoniRetires ट्रेंड करने वालों, जाओ अपना काम करो। हालांकि, इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया। लेकिन साक्षी की इस लताड़ के बाद #DhoniNeverTires करने लगा।

यह पहला मौका नहीं है जब साक्षी को धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन करना पड़ा। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया धोनी के रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाम लगाई थी। वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते आईपीएल 13 अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है और T20 विश्वकप की भी इस महामारी के कारण स्थगित होने की पूरी संभावना है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते आईपीएल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 16:09 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+