'हिटमैन' रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 12वें संस्करण में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का कहर जारी है। रोहित ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का रहा। रोहित ने भले ही पारी अपने प्रदर्शन के हिसाब से थोड़ी धीमी खेली हो लेकिन इस दाैरान उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
रोहित ने जैसे ही अपनी पारी के 20 रन किए तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। यह कमाल उन्होंने सचिन को ही पछाड़कर दिखाया है। रोहित ने ये कमाल 37 पारियों में किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने नाम पर था। सचिन ने ये कमाल अपने वनडे के 40 पारियों में किया था। सचिन ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 37 पारी
सचिन तेंदुलकर- 40 पारी
विवियन रिचर्ड्स- 45 पारी

इस मामले में आए 5वें नंबर पर
इसके अलावा रोहित ने अपने नाम एक अन्य कीर्तिमान भी कर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (3077), दूसरे नंबर पर डी हेन्स (2262), तीसर नंबर पर डी हेन्स (2262), चौथे नंबर पर वी रिचर्ड्स (2187) अब इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रोहित शर्मा(2037) आ गए हैं। रोहित शर्मा बहुत जल्द ही वी रिचर्डस के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
ग्लव्स विवाद : धोनी के समर्थन में उतरे गाैतम गंभीर, दिया ये बड़ा बयान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
