आईपीएल-3 : नाइट राइर्ड्स के 4 विकेट गिरे
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से एंजेलो मैथ्यूज 13 और ओवैस शाह एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मनोज तिवारी, सौरव गांगुली पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पुजारा 10 और ब्रैड हॉग 13 रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल-3 का पहला मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में खेला जाना था लेकिन पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी अशांति के कारण आईपीएल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई में कराने का फैसला किया।
यह मैच जीतकर एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स टीम जहां पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में खेले गए दूसरे संस्करण की कामयाबी को दोहराना चाहेगी वहीं नाइट राइर्ड्स इस वर्ष फिसड्डी से अव्वल आने तक का सफर तय करना चाहेगी। इस क्रम में उसे डेक्कन की टीम से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications