स्टेन और अमला के बाद दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका, अब ये गेंदबाज हुआ चोटिल
नई दिल्ली। विश्व कप का पांचवा मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए कड़ा संघर्ष लेकर आया। इस मैच से पहले ही हाशिम अमला अनफिट घोषित कर दिए और प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। अमला को विश्व कप के पहले ही मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट में लगी थी। इससे पहले डेल स्टेन भी चोटिल होकर टीम का साथ पहले ही छोड़ चुके हैं। लेकिन लगता है मुसीबत यहीं पर अफ्रीकी टीम का पीछा नहीं छोड़ने वाली है।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम का एक और महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हो गया। ये खिलाड़ी थे तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी। अपने चार ओवर में 34 रन देने वाला ये तेज गेंदबाज मैच के 7वें ओवर में ही ड्रेसिंग रूम की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद यह भी पता चला अब नगीदी बाकी के मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
उनकी बाई हेम्सट्रिंग मांसपेशी में दिक्कत बताई गई है। यह फाफ डु प्लेसिस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। फिलहाल डेल स्टेन अपने कंधे की चोट से उभर रहे हैं और माना जा रहा है कि वे भारत के खिलाफ होने वाले मैच में फिट हो जाएंगे। जबकि नगीदी के बारे में माना जा रहा है कि उनको भारत के खिलाफ होने वाले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि अफ्रीकी टीम की विश्व कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। अपने पहले ही मैच में मेजबान इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम की गेंदबाजी जूझती हुई दिखाई दी है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन ठोक दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
