नई दिल्ली। हाल के दिनों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लचर प्रदर्शन के चलते आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में धोनी का बल्ले से प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ब्रिस्टल में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत को हार मिली। मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर में वह अंपायर से गेंद लेते दिखाई दिए।जिसके बाद धोनी के संन्यास लेने के कयास लगाए जाने लगे।लेकिन अब खुद धोनी ने अंपायर से मैच के बाद गेंद लेने की वजह का खुलासा किया है।
धोनी के संन्यास की अटकलें इसलिए बढ़ गई क्योंकि वह 2014 में भी अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले अंपायरों से निशानी के तौर स्टंप्स लिए थे। ब्रिस्टल वनडे को लेकर अटकलों को रवि शास्त्री ने पहले ही खारिज कर दिया था। अब इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इस राज से पर्दा उठाया है।
धोनी ने बताया कि , मेरा मकसद यह देखना था कि हमें पर्याप्त रिवर्स स्विंग क्यों नहीं मिल रही थी। हमें आगे विश्व कप खेलना है, तो ऐसे में हमें यह साफ करने की जरूरत है कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए हमें क्या करने की जरूरत है।ऐसे में मैंने अंपायर से गेंद देने का अनुरोध किया और फिर से बॉलिंग कोच को दे दिया। मैंने बॉलिंग कोच से कहा कि हमें रिवर्स स्विंग पर काम करने की जरूरत है।
धोनी ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के लिए गेंद की समझ जरूरी है हमें रिवर्स स्विंग की गुत्थी सुलझा लेने से अंतिम दस ओवर में हम विपक्षी टीम को कम रनों पर रोक सकेंगे।