
टेक्नोलॉजी से दूर:
माही के दोस्तों को शिकायत रहती है कि वह जल्दी फोन नहीं उठाते हैं। वह कम ही बार फोन उठाते हैं। वह बताते हैं कि इस पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। धोनी कहते हैं कि वह टेक्नोलॉजी से काफी दूर रहते हैं इस वजह से फोन का जवाब नहीं दे पाते हैं। हालांकि वीडियो इत्यादि देखकर वह अपने खेल में सुधार करते रहते हैं।

लक्ष्मण के संन्यास के समय कहां थे धोनी?
जब वीवीएस लक्ष्मण रिटायर हो रहे थे, तब यह अफवाह उड़ी था कि दो क्रिकेटर जानबूझ गैरमौजूद रहे। उस समय धोनी वहां मौजूद नहीं थे। फिर इस पर उन्होंन सफाई दी थी। लक्ष्मण के विदाई समारोह के बारे में धोनी ने बताया कि कैसे हैदराबाद के बल्लेबाज उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे कॉल उठा नहीं पाए। इस वजह से वे उसमें शामिल नहीं हो पाए।

संन्यास की अफवाह को किया खारिज:
ब्रिस्टल वनडे को लेकर अटकलों को रवि शास्त्री ने पहले ही खारिज कर दिया था। अब इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इस राज से पर्दा उठाया है। धोनी ने बताया कि , मेरा मकसद यह देखना था कि हमें पर्याप्त रिवर्स स्विंग क्यों नहीं मिल रही थी। हमें आगे विश्व कप खेलना है, तो ऐसे में हमें यह साफ करने की जरूरत है कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए हमें क्या करने की जरूरत है।ऐसे में मैंने अंपायर से गेंद देने का अनुरोध किया और फिर से बॉलिंग कोच को दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications
