Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी करेंगे धमाका, VIDEO में देखें माही की 'स्पेशल तैयारी'

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने जा रहा है। विश्व कप 2019 का आगाज वैसे तो 30 मई से ही हो चुका है जिसके बाद से इस टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों ने अपने पहले मैच की शुरुआत कर ली है लेकिन भारतीय टीम का पहला मैच बाकी है। भारतीय टीम पूरी लय में हैं वहीं मिडिल ऑर्डर के लिए विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भी पूरी तरह से तैयारी कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की क्लास लगाने के लिए धोनी नेट प्रैक्टिस करते दिखे, जिसमें वह लंबे-लबे शाॅट मारते दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में भी धोनी के बल्ले की धार देखने को खूब मिली थी और वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ माही ने शतक जड़कर अपने कॉन्फिडेंस को और बढ़ा लिया है।

इस बीच बीसीसीआई ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक विडियो जारी किया है। इस विडियो में साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर नेट में अभ्यास कर रहे माही आसानी के साथ गेंद को मैदान के बाहर भेजते नजर आ रहे हैं। इस 51 सेकंड के विडियो में धोनी 4 गेंदों का सामना करते हैं और उनमें से दो बार गेंद को छक्के के लिए बाहर भेजते दिख रहे हैं, जबकि अन्य दो बॉलों को वह रक्षात्मक अंदाज में खेल रहे हैं।

विश्व कप के लिए भारत से रवाना होने से पूर्व ही टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री कह चुके हैं कि भारत के अभियान में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका बेहद अहम रहेगी। उन्होंने धोनी को सीमित ओवर प्रारूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर भी बताया था। धोनी का यह चौथा विश्व कप है। धोनी 341 वनडे खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 10,500 रन बनाए हैं और उनका औसत करीब 50 है। धोनी का उच्चतम स्कोर नाबाद 183 रन है।

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 19:38 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+