Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गिल ने की आईएचएफ की आमसभा की अध्यक्षता

दो वर्ष पहले गिल को आईएचएफ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और आईएचएफ की कई इकाइयां एचआई से जुड़ गईं थीं।

गिल ने कहा कि सरकार ने न्यायालय के सामने पेश एक शपथ पत्र में कहा है कि उसने अस्थाई एचआई को मान्यता नहीं दी है। जब तक एचआई को मान्यता नहीं मिलती आईएचएफ देश की हॉकी को संचालित करने वाली आधिकारिक संस्था है।

राज्य इकाइयों के विलय और कानूनी विवाद के कारण एचआई को आम चुनाव कराने में कठिनाई हो रही है और चुनाव दो बार स्थगित हो चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने एचआई को एक एकीकृत चुनाव संस्था स्थापित करने के लिए मई तक का समय दिया था।

उन्होंने कहा कि जब से एचआई अस्तित्व में आई है, खेल पीछे छूट गया है।

गिल ने कहा कि उनको आईएचएफ की राज्य इकाइयों के बहुमत का समर्थन है। उन्होंने दावा किया कि 17 राज्य इकाइयां बैठक में उपस्थित थीं और 11 अन्य का उनको आधिकारिक समर्थन है।

बैठक में चयन के लिए पैसे लेने के विवादों में घिरे ज्योतिकुमारन, देश के पूर्व प्रशिक्षक और मुंबई हॉकी एसोसिएशन के प्रवक्ता जोकिम कर्वाल्हो और कर्नाटक हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के.शेट्टी उपस्थित थे।

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और खेल मंत्रालय पर निशाना साधते हुए गिल ने कहा कि पिछले दो वर्षो में हॉकी को लेकर उनकी भूमिका संदेहास्पद रही है।

गिल ने यह भी कहा कि आईएचएफ को फिर मान्यता देने के मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+