For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test : विंडीज के हारते ही टूट जाएगा धोनी का खास रिकाॅर्ड, बनाने में लगे थे 10 साल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जमैका में विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 30 अगस्त को मैदान पर उतरेगी। भारत इस 2 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली जीत हासिल कर विंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेंगे। अगर विंडीज हारा तो महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकाॅर्ड ध्वस्त हो जाएगा जिसे बनाने में उन्होंने 10 साल लगा दिए थे।

दरअसल, यह रिकाॅर्ड है भारत को बताैर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने का। धोनी के नाम भारत को टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीताने का रिकाॅर्ड था लेकिन अब कोहली इसे तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इन दोनों ने भारत को बताैर कप्तान 27-27 मैच जितवाए हैं। अगर भारत जीत जाता है तो कोहली भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जितवाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

धोनी ने 2 दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कप्तानी संभाली थी। फिर उन्होंने 26 दिसंबर 2014 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बताैर कप्तान आखिरी मैच खेला। इस दाैरान धोनी ने 60 मैचों में 27 जीते, जबकि 18 हारे और 15 ड्रा रहे। वहीं अब दूसरी तरफ कोहली हैं जो उनसे कई गुना आगे नजर आए। कोहली ने महज 46 मैचों में टीम को 27 जीत दिला दी। कोहली की कप्तानी में भारत सिर्फ 10 मैच हारा जबकि 9 ड्रा रहे। धोनी का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 45 प्रतिशत रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोहली का जीत का प्रतिशत 55.3 का रहा है।

कोहली पहले ही विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। विंडीज के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में मिली जीत, घर के बाहर बतौर कप्तान कोहली की 12वीं जीत थी जबकि गांगुली ने घर के बाहर बतौर कप्तान 11 मैचों में जीत दर्ज की थी। गांगुली ने जहां 28 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी वहीं कोहली ने 26 मैचों में कारनामा किया है।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 19:23 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+