आईपीएल : पंजाब को पहला झटका (लीड-1)
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। रवि बोपारा एक रन बनाकर जहीर खान के शिकार बने।
किंग्स इलेवन पंजाब ने दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं।
शेन मार्श आठ रन और मानविंदर बिसला एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
अपने अब तक के छह मैचों में से केवल एक मैच जीतने वाली किंग्स इलेवन की टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान कुमार संगकारा के बगैर खेल रही है। माहेला जयवर्धने इस मैच में किंग्स इलेवन की कप्तानी कर रहे हैं। तीसरी बार आवश्यक ओवर रेट कायम नहीं रखने के कारण संगकारा पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। पंजाब टीम में शॉन मार्श की वापसी हुई है। उन्होंने संगकारा का स्थान लिया है।
किंग्स इलेवन ने टाई ब्रेकर में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अब तक केवल एक जीत हासिल की है। दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली मुंबई की टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। मुंबई की टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर और किंग्स इलेवन पंजाब सबसे नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications