नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है, लेकिन उनकी बेटी जीवा भी किसी सेलिबिट्री से कम नहीं। जीवा के आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाते हैं। फिलहाल, अब जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक घायल चिड़िया की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसकी जान धोनी ने बचाई। जीवा ने बताया कि कैसे उन्होंने इस चीडिया को नई जिंदगी दी।
जीवा ने फोटो शेयर करते हुए, ''आज मैंने शाम को लॉन में एक घायल चिड़िया देखी। मैंने चिल्लाते हुए मम्मी-पापा को बुलाया। पापा ने उसको हाथ में रखा और उसको पानी पिलाया। कुछ वक्त के बाद उसने आंखें खोलीं तो हमारे सभी के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई थी। हमने उसका डलिया में ही घर बना दिया। मम्मी ने बताया कि ये क्रिमसन ब्रेस्टिड बारबेट है और इसे कॉपरस्मिथ के नाम से भी पुकारते हैं। ये छोटी सी कितनी प्यारी चिड़िया है। फिर ये अचानक उड़ गई। मैं उसे रोकना चाहती थी, लेकिन मम्मी ने बताया कि वो अपनी मम्मी के पास चली गई है। मुझे उम्मीद है कि मैं उसे फिर देख पाउंगी।'
बता दें, लॉकडाउन के चलते एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। कभी वो अपने गार्डन में घूमते दिखाई देते हैं तो कभी घर के बाहर गार्डन में ही बाइक चलाते दिखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदा है, ट्रैक्टर चलाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। अब चिड़िया को बचाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही है।
View this post on InstagramA post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on
धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करनी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।