धोनी बोले यह हार हमारे लिए अच्छी है, अब सारे मैच करो या मरो
नागपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह से भारतीय टीम को पहले ही मैच में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा उसने टीम की टी-20 विश्वकप जीतने के अभियान को बड़ा आघात पहुंचाया है। मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धोनी ने कहा कि मैच को फॉर ग्रांटेड लेना गलत है, यह हार हमारे लिए अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद हम सीखने और समझने की कोशिश करेंगे कि कहां गलती हुई।
ये पिच ऐसे कैसे टर्न हुई, मैच रेफरी ने कहा था खराब है पिच
धोनी ने कहा कि यह हार हमारे लिए, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी साबित होगी। उन्होंने कहा कि कल तक हम फेवरेट थे, आज हम हार गये, कल कैसा रहेगा वह हमें सुनिश्चित करना होगा। हार की वजहों पर बोलते हुए धोनी ने कहा कि हम पिच के मुताबिक खुद को ढालने में विफल रहे। हमारे बल्लेबाजों ने कुछ गलत शॉट खेले और अपने विकेट गंवाये।
इंडो-पाक wc मैच से पहले #MaukaMauka की वापसी, देखें वीडियो
पिच के बारे में बोलते हुए धोनी ने कहा कि हमारे बल्लेबाज साझेदारी करने में विफल रहे। पिच 140 रन की थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ हमने अच्छी गेंदबाजी की। अगर हम साझेदारी करते तो मैच जीत सकते थे। न्यूजीलैंड ने तीन स्पिन गेंदबाज खिलायें और उन्होंने हमसे बेहतर पिच को खेला।
धोनी ने कहा कि हर जगह पिच अलग होगी, हमारे लिए यह हार अच्छी थी, लेकिन अगर बडे अंतर से हम नहीं हारते तो अच्छा रहता है। सीरीज में आगे के अभियान के बारे में बोलते हुए धोनी ने कहा कि अब हमारे लिए सभी मैच करो या मरो वाले होंगे। एक भी मैच गलती से हारे तो हम बाहर हो जायेंगे। लेकिन ऐसे दबाव में खेलने के हम आदि हैं और हमने वापसी की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
