Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे नम्‍बर पर धोनी

दुबई, 8 जुलाई: एशिया कप भले ही भारतीय कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी के हाथ नहीं लगा, लेकिन टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्‍हें एक दिवसीय मैचों में नम्‍बर दो के स्‍थान पर ला खड़ा किया: वहीं मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेन्‍दुलकर चार स्थान फिसलकर छठे नम्बर पर पहुंच गए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट कउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी नई रिलायंस मोबाइल रैंकिंग में महेन्‍द्र सिंह धोनी ने दो स्थान की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर कब्‍जा जमाया है। उन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट की पांच पारियों में 327 रन बनाए थे।

इससे पहले भी धोनी के जलवे टॉप रैंकिंग में देखे जा चुके हैं: वे अप्रैल 2006 में एक सप्ताह के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्लेबाज बन गए थे और श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला में भी बढ़िया प्रदर्शन करके वे इस स्थान को एक बार फिर हासिल कर सकते हैं।

जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में नम्‍बर वन पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे और उनकी ही टीम के माइक हसी चौथे स्थान पर हैं। वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल इस रैंकिंग में पांचवे स्थान पर मौजूद हैं। सचिन छठे स्थान पर हैं।

एकदिवसीय गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रेकन वेस्ट इंडीज के खिलाफ श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन के सहारे शीर्ष पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी दूसरे और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन चौथे स्थान पर हैं।

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ हालिया श्रृंखला 5-0 से जीतकर दुनिया की नंबर एक एकदिवसीय टीम के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+