For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय सेना की 20 साल पुरानी गाड़ी में नजर आए धोनी, देखने के लिए लगी फैंस की भीड़

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी महंगी कारों व मोटरसाइकिल चलाने के बेहद शाैकीन हैं। उनसे पास एक से बढ़कर एक महंगी कार है। अब हाल ही में उन्होंने भारतीय सेना की एक पुरानी कार को खरीदा था जो निसान जोंगा वन टोन है। इस गाड़ी में सवार होकर धोनी रांची में अपने घर से थोड़ा दूर एक पट्रोल पंप पर जब आए तो देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

यह कार पहले इंडियन आर्मी के पास थी, लेकिन अब यह धोनी के गैराज की शोभा बढ़ाएगी। निसान जोंगा एक ऐसी गाड़ी रहे जो भारत की सड़कों पर बहुत कम दिखाई दी, इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इसे सिर्फ भारतीय सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। हालांकि, भारत में बंद होने से पहले इस कार को कुछ समय के लिए पब्लिक ब्रिकी के लिए भी शुरू किया गया था। इस कार को निसान की तरफ से डि। जाइन किया गया थायह निसान की पेट्रोल मॉडल की पुरानी जेनरेशन थी।

उल्लेखनीय है कि अगस्त में जब वह इंडियन आर्मी में अपनी ड्यूटी दे रहे थे तो उनके घर ग्रैंड चेरोकी आई थी। इस लग्जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये (75 लाख से 1.4 करोड़ रुपये के बीच) बताई जा रही है। धोनी के पास कार और बाइक्स का अच्छा कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हुमेर एच 2 और जीएमसी सिएरा जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

बता दें कि धोनी इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए तीसरे टेस्ट में खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में नजर आए थे। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने मैच से ठीक पहले बताया था कि उन्होंने धोनी के परिवार के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा था।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 13:17 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+