
दोस्तों को खिलवाए गोलगप्पे
धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में वह ज्यादातर समय परिवार के साथ घूमने में बिता रहे हैं। वह अभी मालद्वीप में परिवार व दोस्तों के साथ समय बीता रहे हैं। इस दाैरान वह पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह और पीयूष चावला को गोलगप्पे खिलाते हुए दिखे जिसका वीडियो धोनी के एक फैन ने ही धोनी के नाम से बने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी अपने हाथों से कभी आरपी सिंह तो कभी चावला को पानी पूरी दे रहे हैं। धोनी खुद पानी पूरी में आलू-छोले मिलाने के बाद पानी डाल रहे हैं।
|
विश्व कप के बाद नहीं खेले मैच
बता दें कि एमएस धोनी वर्तमान में क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ खाली समय का आनंद ले रहे हैं। धोनी ने इंग्लैंड में विश्व कप 2019 के बाद से भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। यहां तक कि न्यूजीलैंड में चल रही सीमित ओवरों की श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं है।

IPL पर टिकी नजरें
लेकिन क्रिकेट से दूरी बनाने के बावजूद धोनी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाए हुए हैं। धोनी को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखने के बाद फिर से यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ कि वो फिर से खेल पाएंगे या नहीं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आईपीएल के बाद ही टीम में वापसी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
