Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान पर उतरते ही माही के नाम दर्ज हुआ T-20 क्रिकेट में अदभुत रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और बड़ा कारनामा दर्ज हो गया। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में टी20 के लिए मैदान पर कदम रखते ही इस फाॅर्मेट का तीसरा शतक पूरा कर लिया। यानि कि धोनी के नाम 300 टी20 मैच हो गए हैं और ये मुकाम हासिल करने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

धोनी के पीछे हैं ये भारतीय

धोनी के पीछे हैं ये भारतीय

धोनी के बाद सबसे ज्‍यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाडि़यों की सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टी20 क्रिकेट का 298वां मैच हैं। रोहित के बाद 296 के साथ सुरेश रैना तीसरे और 260 मैचों के साथ दिनेश कार्तिक चौथे स्‍थान पर काबिज हैं।

भारत के लिए 96वां मैच

भारत के लिए 96वां मैच

वहीं भारत के लिए धोनी का यह 96वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच है। बता दें कि धोनी के नाम ही सबसे ज्यादा अतंरराष्ट्रीय मैच खेलने का भारतीय रिकाॅर्ड है। वह इस मैच से पहले खेले 95 मैचों में 37.70 की औसत से 1, 546 रन ही बना चुके हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर 56 रहा। धोनी केवल 2 बार ही अर्धशतकी पारियां खेल चुके हैं। उन्हें जब ज्यादातर माैका मिला तो मैच अंतिम पढ़ाव पर आ चुका होता था।

पोलार्ड ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

पोलार्ड ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

धोनी के अलावा क्रिस गेल, शोएब मलिक और ड्वेन ब्रावो 300 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। वहीं सर्वाधिक टी20 मैच खेलने का रिकाॅर्ड विंडीज आलराउंडर पोलार्ड के नाम है जिन्होंने 446 टी20 मैचों के साथ पहला स्थान हासिल किया हुआ है। पोलार्ड 29.97 की औसत से 8753 रन बना चुके हैं जिसमें 1 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम 256 विकेट भी दर्ज हैं।

शतक नहीं लगा सके धोनी

शतक नहीं लगा सके धोनी

धोनी ने टी20 क्रिकेट में कई टीमों का प्रतिनिधत्‍व किया. जिसमें आईपीएल की दो टीमें चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट शामिल हैं। अफसोस की बात यह है कि धोनी 300 मैच अपने नाम कर चुके हैं लेकिन वो अभी तक शतक नहीं लगा सके। धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी नाबाद 79 है। इससे मैच से पहले खेले 299 मैचों में धोनी ने 38.57 की औसत से 6,134 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 24 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 13:39 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+