विश्व कप 2019: पाक और बांग्लादेश के शुरू किए 'शो' में भारत बन सकता है 'शो स्टॉपर'
नई दिल्ली। अगर बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सही मायनों में विश्व कप का आगाज किया था तो पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को मात देकर इस महा प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। लगातार 11 मैच हारने वाले और पिछले मैच में विंडीज के खिलाफ केवल 105 रनों पर सिमटने वाले पाक ने इंग्लैंड को 14 रनों से मात दे दी। यह इस विश्व कप में एशियाई टीमों की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर विश्व कप में एशिया का खाता खोला था।

पाकिस्तान की जीत के बाद और खुल गया है विश्व कप-
हालांकि जिस तरह से विश्व कप के शुरुआती मुकाबले हुए थे और एशियाई टीमों की दुर्गति हुई थी उसको देखते हुए माना जा रहा था कि इंग्लिश कंडिशन में कुछ खास टीमों को ही फायदा मिलेगा। लेकिन विश्व कप के पांचवे मैच ने सभी पूर्वानुमानों को बदलकर रख दिया और फिर पाकिस्तान ने जिस तरह से कप की सबसे बड़ी दावेदार टीम को मात दी उससे तो अब यह प्रतियोगिता और भी ज्यादा खुल गई है।

भारत के लिए शानदार संकेत-
ये क्रिकेट के लिए शानदार संकेत है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने आप में उलटफेरों की तमाम संभावनाए संजोए रहते हैं। सच यही है कि कोई भी टीम अपने दिन किसी भी विरोधी को शिकस्त दे सकती है। टीम इंडिया को विश्व कप शुरू होने से पहले ही बड़े दावेदारों में गिना जा रहा है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ आलोचकों का दबी जुबान में मानना है कि कोहली, धोनी और बूमराह पर अतिनिर्भरता टीम के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में इंग्लिश कंडिशन हावी रही तो भारत के लिए मामला खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

एशिया की सबसे शानदार टीम के लिए मौका-
लेकिन बांग्लादेश और पाकिस्तान की हालिया जीत ने बताया है कि यह विश्व कप सभी टीमों को बराबरी का भी पर्याप्त अवसर देने वाला है। एशिया की सबसे शानदार क्रिकेट टीम होने के नाते भारत के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा संभावनाये इस विश्व कप में बढ़ गई हैं। हालांकि टीम के सामने रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार जैसे स्थापित खिलाड़ियों से सभी परिस्थितियों में एक समान प्रदर्शन करने की चुनौती है पर इतना तय है कि जहां भी हालात इन सीनियर खिलाड़ियों के माकूल हुए तो टीम इंडिया अपने विरोधी से मीलों आगे दिखाई देगी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के मुकाबले देखकर इस बात की उम्मीद और भी बढ़ गई है।
विराट जैसा बेट्समैन बनना चाहते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोले यूनिस खान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
