जन्म से पहले ही छा गया रैना का बेवी, बना ट्विटर ट्रेंड, रैना ने कहा अभी भी इंतजार
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना का आने वाला बच्चा जन्म से पहले ही फेमस हो गया है। सुरेश रैना अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। वो अभी अपनी पत्नी के साथ हौलैंड में है। जहां उनकी पत्नी प्रियंका अस्पताल में भर्ती है। सुरेश रैना से अपने पहले बेबी का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात का इजहार किया है। IPL बीच में छोड़कर विदेश चले गए सुरेश रैना, जानें क्यों?
लेकिन मजेदार बात है कि रैना के पापा बनने से पहले ही ट्विटर पर #WelcomeBabyShreyanshiRaina ट्रेंड करने लगा। यानी जन्म से पहले ही उनका बच्चा फेमस हो गया। दरअसल थोड़ी देर पह ले ट्विटर पर अफवाह फैली की सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया है। इसका नाम श्रेयांशी रखा गया है। लेकिन इस अफवाह के फैलते ही रैना ने ट्वीट कर कहा कि अभी भी उन्हें पिता बनने का इंतजार है।
Still waiting... 🙈🐾🐾🍼 #BabyOnTheWay #HardToWait pic.twitter.com/3tSV8MuMY8
— Suresh Raina (@ImRaina) 14 मई 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
