-Staff
मेलबर्न, 31 जनवरीः क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिये ब्रेक ले चुके शान टैट की जगह तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क को श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के आज घोषित की गयी 13 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है.
क्लार्क टखने की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें कल होने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले की टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि वह रविवार को शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये पूरी तरह फिट हो जायेंगे.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा स्टुअर्ट क्लार्क को टखने में थोड़ी चोट के कारण दुर्भाज्ञवश केएफसी ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं लिया गया था लेकिन उम्मीद है कि वह राष्ट्रमंडल बैंक श्रृंखला की टीम में शामिल होने के लिये पूरी तरह फिट हो जायेंगे.
एक बदलाव के अलावा चयनकर्ताओं ने उसी टीम को शामिल किया जो न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपल हैडली ट्राफी में जीत दर्ज करने में सफल रही थी. उन्होंने कहा शान टैट के अलावा राष्ट्रमंडल बैंक श्रृंखला के लिये वही टीम है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ राष्ट्रमंडल बैंक चैपल हैडली ट्राफी में हिस्सा लिया था.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, January 31, 2008, 13:07 [IST]
Other articles published on
Jan 31, 2008