Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रिटेन के मुक्केबाज ने फिर ललकारा, कहा- विजेंदर मुझसे डरा हुआ है

नई दिल्ली। भारत के महान मुक्केबाज विजेंदर सिंह को एक बार फिर ब्रिटेन के दिग्गज मुक्केबाज आमिर खान ने लताड़ा है। आमिर ने कई बार विजेंदर से लड़ने की इच्छा जताई लेकिन कभी दोनों का मैच नहीं हो सका। आमिर का 12 जुलाई को सुपर बॉक्सिंग लीग के एक्सिबिशन मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत के खिलाफ भिड़ना है। जेद्दा में होने वाली इस लीग के पहले आमिर ने विजेंदर को ललकारते हुए फिर से कहा कि विजेंदर उनसे डरे हुए हैं।

आमिर ने का कि जो काम विजेंदर नहीं कर सके वो गोयत करेंगे। विजेंदर के खिलाफ मुक्केबाजी करने की चाहत में 32 साल का यह मुक्केबाज गोयत के खिलाफ रिंग में उतरने के लिए अपने भार वर्ग में बदलाव को तैयार हो गया। गोयत के खिलाफ 'द शाइनिंग ज्वेल' नाम की बाउट की घोषणा के मौके पर दो बार के इस वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, 'मैंने कई बार विजेन्दर के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई लेकिन मुझे लगता है कि वह मुझसे डरे हुए हैं।'

बता दें कि पाकिस्तान के रावलपिंडी के कठुआ तहसील के माटोर गांव से ताल्लुक रखने वाले आमिर पेशेवर बनने से पहले 17 साल की उम्र में ओलिंपिक पदक जीतने वाले ब्रिटेन के सबसे कम आयु के मुक्केबाज बने थे। उन्होंने यह कारनामा 2004 में एथेंस ओलिंपिक में रजत पदक जीत कर किया था। सुपर बॉक्सिंग लीग के निर्माता बिल दोसांज ने कहा कि आमिर के खिलाफ रिंग में उतरने के लिए विजेन्दर को अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। दोसांज ने कहा कि विजेन्दर को अपने खेल में सुधार करना होगा। उन्होंने अपने पेशेवर करियर में अब तक किसी वर्ल्ड चैंपियन का सामना नहीं किया है। वहीं गोयत का कहना है कि उनकी हमेशा इच्छा थी कि उनका मैच आमिर के साथ हो।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 23:52 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+