Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Google Duo को विराट कोहली के इस मैसेज के लिए मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। लेकिन इसके पहले टीम को सभी भारतीयों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी बीच गूगल के चैटिंग और विडियो कॉलिंग ऐप Duo की ओर से भी अपने यूर्जस को विराट कोहली का एक मैसेज भेजा गया जिसमें शुभचिंतकों का धन्यवाद किया गया। हालांकि गूगल का ये मैसेज सिर्फ भारतीय यूजर्स के बजाय पूरी दुनिया के लोगों के पास पहुंच गया। इस कारण विदेशी कुछ यूजर्स इससे नाखुश दिखे, जिसके बाद कोहली के इस मैसेज के लिए गूगल Duo को माफी मांगनी पड़ी।

ड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, यूके, न्यूजीलैंड में रह रहे यूजर्स को भी ये मैसेज मिला और वह गूगल के इस विज्ञापन से खुश नहीं हैं। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये गलती मैसेज को विज्ञापन टार्गेट करने के कारण हुई होगी। कुछ शिकायतों के बाद गूगल ने इस गलती के लिए यूजर्स से माफी मांग ली है। कनाडा, जापान, मैक्सिको और न्यूजीलैंड जैसे देशों के यूजर्स को कुछ समझ नहीं आया कि यह विडियो उन्हें क्यों भेजा गया, या फिर यह क्या है। इसके बाद यूजर्स ने रेडिट और ट्विटर पर गूगल को टैग करते हुए ट्वीट किए और पूछा कि यह स्पैम किस बारे में था? इतना ही नहीं, भारत में किसी यूजर को विडियो तो दूर, इससे जुड़ा कोई मेसेज तक नहीं आया।

बता दें कि विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स में इसे आयोजित किया जा रहा है। भारत 1983 व 20111 का विश्व कप अपने नाम कर चुका है। इस बार भी विराट कोहली की कप्तानी में टीम खिताब जीतने की दवेदार है। अब देखना यह बाकी है कि क्या जब टीम मैदान पर उतरेगी तो अपने फैंस की उम्मीदों पर सही उतर पाएगी या नहीं।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 19:36 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+