Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या विश्व कप को भी हल्के में रही है टीम इंडिया? टीम की मौज-मस्ती पर फैंस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को खेलना है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैंप्टन में खेला जाएगा। इस तरह के टीम इंडिया को विश्व कप की तैयारियों के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मिल गया है। इसी बीच टीम को इंग्लैंड के जंगलों में मौज-मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। टीम प्रंबधन ने खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के लिए शुक्रवार को इन सभी के बीच पेंट बॉल गेम भी कराया।

विश्व कप की दावेदार टीम ने की जंगल में मस्ती-

लेकिन विश्व कप जैसी कड़ी और बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ये मस्ती भारतीय क्रिकेट के फैंस को बड़ी नागवार गुजरी है। टीम के खिलाड़ियों की पिकनिक अंदाज में जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसको देखते हुए फैंस ने अपनी टीम को ट्रोल करने में कोई कोताही नहीं बरती है। दरअसल बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- 'जंगल में मस्ती भरा दिन'।

'विश्व कप में कहीं भारी ना पड़ जाए ये मस्ती'

इस तस्वीर पर फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विश्व कप में टीम की तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। फैंस का ये भी मानना है कि विराट कोहली एंड कंपनी की ये मस्ती करने की आदत का खामियाजा टीम को विश्व कप से हाथ धोकर चुकाना पड़ सकता है। विराट कोहली समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने इस मस्ती की फोटो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

केवल एक मैच हारेगा भारत, मैक्कुलम ने की लीग स्टेज के हर मैच की भविष्यवाणी

फीकी रही है भारत की शुरुआत-

फीकी रही है भारत की शुरुआत-

आपको बता दें कि भारत की विश्व कप शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। उसको पहले ही मैच में अपेक्षाकृत कम दावेदार मानी जा रही कीवी टीम ने करारी मात दी थी। जबकि दूसरा मैच में अपने से काफी कमजोर बांग्लादेश की टीम को भारत ने आसानी से हरा दिया था। भारत ने विश्व कप से पहले कोई वनडे मुकाबला भी नहीं खेला है। टीम के सभ खिलाड़ी आईपीएल में खेलने में व्यस्त थे। ऐसे में भारत की प्रैक्टिस पर फैंस की मांग जायज भी है। हालांकि भारतीय टीम शनिवार से अभ्यास करना शुरू कर देगी। गौरतलब है कि कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी दबाव से निजात पाने के लिए मौज-मस्ती करने के तरीके पहले भी अपनाती रही है।

फैंस की प्रतिक्रिया को आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 11:14 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+