Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: विकेट के पीछे फिर दिखा धोनी का जादू, महज 0.099 सेकेंड में कीवी बल्लेबाज पस्त

नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और निर्णायक टी20 मैच के दाैरान एक बार फिर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का जादू देखने को मिला। धोनी तेजी से स्टंप करने के मामले में सबसे आगे हैं। इसका सबूत न्यूजीलैंड की पारी के 8वें ओवर की चाैथी गेंद पर देखने को मिला।

पलक झपकते उड़ाई गिल्लियां
कुलदीप यादव आठवां ओवर फेंकने के लिए आए। उनके सामने ओपनर टिम सेफर्ट थे जो पूरी तरह से क्रीज पर जमे हुए थे। उनकी तेज पारी भारत की टेंशन बढा़ती जा रही थी लेकिन जैसे कुलदीप ने ओवर की चाैथी गेंद गुगली फेंकी तो उसे पढ़ने में सेफर्ट नाकाम रहे। सेफर्ट गेंद को मिस कर गए और विकेट के पीछे खड़े धोनी ने कोई गलती ना करते हुए पलक झपकते ही स्टंप करते हुए गिल्लियां उड़ा दीं।

महज 0.099 सेकंड में कीवी बल्लेबाज पस्त
धोनी के इस स्टंप की स्पीड इतनी थी कि सेफर्ट को माैका ही नहीं मिला कि वह वापस क्रीज तक सुरक्षित पहुंंच सकें। देखते ही देखते महज 0.099 सेकेंड की स्टंपिंग से कीवी बल्लेबाज पस्त हो गया। धोनी ने उसी समय आउट करार दिया लेकिन अंपायर ने उनके फैसले को चुनाैती दी। मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा और अंत में धोनी का फैसला सही साबित हुआ और अंपायर का गलत। इसी के साथ धोनी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। सेफर्ट 25 गेंदों में 3 चाैकों और इतने ही छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+