Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहली बार आईपील से बाहर हुई धोनी की टीम, खत्म हुआ पुणे का सफर

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की टीम को लीग राउंड से ही बाहर होना पड़ रहा है। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से चार रनों से हारने के बाद धोनी की टीम पुणे सुपरजायंट्स का सफर खत्म हो गया। अभी तक खेले गये 11 मैचों में धोनी की टीम को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि सिर्फ तीन मैचों में ही जीत हासिल हुई है।

अगले विश्वकप में धोनी का कप्तान होना काफी आश्चर्यजनक- सौरव गांगुली

कप्तान धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हर बार आईपीएल के सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची थी यही नहीं दो बार यह खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स पर पाबंदी लगने के बाद धोनी को नयी फ्रेंचाइजी पुणे का साथ मिला जिसका आईपीएल की अंक तालिका में सातवा स्थान है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। हैदराबाद की टीम ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 7 में जीत जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे नंबर पर रैना की अगुवाई वाली टीम गुजरात लायंस है जोकि 11 मैच खेल चुकी है। पुणे की टीम ने 7 मैच में जीत व 4 मैच में हार का मुंह देख चुकी है। तीसरे पायदान पर केकेआर और चौथे पायदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स है।

अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब आखिरी पायदान पर है, हालांकि पंजाब टीम ने अभी 10 मैच खेले हैं और उसमें से उसे 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि तीन में जीत हासिल हुई है। वहीं आज होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। दोनों ही टीमें आईपीएल में बने रहने के लिए इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेंगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+