कप्तानी पर सवाल उठाने वालों को विराट कोहली ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। विश्व कप(World Cup) के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) सवालों के घेरे में आए। आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए बताैर कप्तान कोहली का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। वहीं कई दिग्गजों का मानना है कि कोहली अभी भी कप्तानी में कच्चे हैं और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। वहीं कोहली भी कह चुके हैं कि धोनी के होने के कारण मैच के दाैरान उन्हें टेंशन नहीं होती वो खुद टीम संभाल लेते हैं। लेकिन विश्व कप से पहले कोहली ने उन्हें करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए।
टीम की कमान कोहली के हाथों में है। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि आपको दी गई जिम्मेदारी के साथ, लोग आप पर काफी सवाल भी करते हैं। इसके बारे में क्या कहेंगे? कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा अच्छा, बुरा जो भी हो। ईमानदारी से कहूं, तो मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। मैं हर चीज का केंद्र नहीं बनना चाहता. मेरे इरादा सिर्फ टीम को जीत दिलाने का होता है। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं, तो मैं वह सब कर लेता हूं, जितना भी मैं कर सकता हूं। मुझे अन्य चीजों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। मुझे लगता है, कि मुझे भगवान ने अच्छा खेलने का एक आशीर्वाद दिया है और जब तक मैं खेल रहा हूं, तब तक मैं अपने शानदार प्रदर्शन को ऐसे ही जारी रखना चाहता हूं।
कोहली ने कई रिकाॅर्ड बनाए, जिस कारण उन्हें 'रन मशीन' भी कहा जाता है। अपनी कामयाबी पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था, कि एक दिन बहुत सारे लोग मेरे किये कारनामों से प्रेरित होंगे। मेरी प्राथमिकता हमेशा भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक समय तक खेलना थी। यह आज भी मेरी प्राथमिकता है और बनी रहेगी। क्रिकेट एक ऐसी चीज है, जो मेरे दिल के काफी करीब है। अगर मुझे इसमें अपने करियर को लम्बा करना है, तो मेरे लिए आवश्यक है, कि मैं खुद पर सुधार करू।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
