Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 2019-20 में भारत में खेलने आएंगी ये 5 टीमें

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर में विरोधी टीमों के साथ दो-दो हाथ करना पड़ेंगे। बीसीसीआई ने सोमवार को शेड्यूल जारी किया जिसके अनुसार भारत को अपने घर में ही 5 टेस्ट, 9 वनडे और 12 टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम की घरेलू सत्र की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सिंतंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। जिसके बाद टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम मार्च 2020 में एक बार फिर भारत का दौरा करेगी जिसमें दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी।

दक्षिण अफ्रीका के भिड़ने के बाद विंडीज की टीम दिसंबर में भारत आएगी। भारत-विंडीज के बीच 3 वनडे व इतने ही मैचों की टी20 सीरीजी होनी है, जिसका पहला मुकाबला 6 दिसंबर को होगा। भारत फिर साल 2020 की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगा। जिम्बाब्वे के साथ 5 से 10 जनवरी के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी। इसके चार दिन बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच खेलेगी। घरेलू सत्र का समापन साउथ अफ्रीका के भारत दौरे से होगा।

भारत के घरेलू मैचों का शेड्यूल-

दक्षिण अफ्रीका के साथ फ्रीडम ट्रॉफी - 2019
15 सितंबर - पहला टी20 - धर्मशाला
18 सितंबर - दूसरा टी20 - मोहाली
22 सितंबर - तीसरा टी20 - बेंगलुरु
2-6 अक्टूबर पहला टेस्ट - विशाखापत्तनम
10-14 अक्टूबर - दूसरा टेस्ट - रांची
19-23 अक्टूबर - तीसरा टेस्ट - पुणे

बांग्लादेश का भारत दौरा - 2019
तीन नवंबर - पहला टी20 - दिल्ली
सात नवंबर - दूसरा टी20 - राजकोट
10 नवंबर - तीसरा टी20 - नागपुर
14 से 18 नवंबर - पहला टेस्ट - इंदौर
22 से 26 नवंबर - दूसरा टेस्ट - कोलकाता

विंडीज का भारत दौरा - 2019
छह दिसंबर - पहला टी20 - मुंबई
आठ दिसंबर - दूसरा टी20 - तिरुवनंतपुरम
11 दिसंबर - तीसरा टी20 - हैदराबाद
15 दिसंबर - पहला वनडे - चेन्नई
18 दिसंबर - दूसरा वनडे - विशाखापत्तनम
22 दिसंबर - तीसरा वनडे - कटक

जिम्बाब्वे का भारत दौरा - 2020
पांच जनवरी - पहला टी20 - गुवाहाटी
सात जनवरी - दूसरा टी20 - इंदौर
10 जनवरी - तीसरा टी20 - पुणे

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 2020
14 जनवरी - पहला वनडे - मुंबई
17 जनवरी - दूसरा वनडे - राजकोट
19 जनवरी - तीसरा वनडे - बेंगलुरु

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा - 2020
12 मार्च - पहला वनडे - धर्मशाला
15 मार्च - दूसरा वनडे - लखनऊ
18 मार्च - तीसरा वनडे - कोलकाता

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+