धोनी इस समय 23 ब्रांड के एंबेसडर हैं और बीच बीच में कई कंपनियों के लिए प्रचार करते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि धोनी की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए कंपनियां उनसे कांट्रैक्ट कर सकती हैं, जिसमें उन्हें प्रोडक्ट की बिक्री पर रॉयल्टी का भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये अपने आप में एक ऐतिहासिक करार होगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि चैम्पियंस लीग में धोनी के बल्ले पर कोई स्टीकर नहीं था। 10 अक्टूबर से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एक वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके पहले ही यह करार हो जाने की उम्मीद है।