घरेलू दर्शकों के सामने होगी कप्तान धोनी की कठिन परीक्षा
रांची। इन दिनों अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विराम लेकर अपने घर पर आराम कर रहे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जल्दी ही कठिन परीक्षा होने वाली है, उन्हें जल्द ही अपने घरेलू दर्शकों के सामने टी20 मैच खेलना होगा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि यह दूसरा मौका होगा, जब धोनी अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। इसके पहले उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था। जिसमें उन्हें ज्यादा देर बैटिंग करने को नहीं मिला।
यह पहला मौका होगा जब धोनी टी20 मैच रांची में खेलेंगे। आईपीएल का कोई मैच रांची में नहीं खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 22 सितंबर को टाइटंस के साथ खेलना है। तब तक धोनी रांची में ही रहेंगे।
बताया जा रहा है कि धोनी की सफलता को लेकर रांची के लोग काफी उत्साहित हैं और अपने हीरो को घरेलू मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
