For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने बताया उस खिलाड़ी का नाम, जिसके साथ हमेशा होता है झगड़ा

नई दिल्ली। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसके साथ उनका हमेशा झगड़ा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-14 के 35वें मुकाबले में राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से पस्त किया। इसी के साथ टीम ने अंक तालिका में 7 जीत के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है। जीत के बाद धोनी ने यह साफ कर दिया कि टीम के किस खिलाड़ी के साथ उनका झगड़ा होता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह झगड़ा टीम की भलाई के लिए ही होता है।

दरअसल, ड्वेन ब्रावो ही वो खिलाड़ी हैं जिनका धोनी से झगड़ा रहता है। एक समय लगा था कि आरसीबी की टीम 170 का स्कोर हासिल करेगी, लेकिन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विराट सेना को चलने नहीं दिया ब्रावो ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और 2 विकेट भी लिए। ब्रावो को लेकर धोनी ने कहा, '' ब्रावो फिट हैं और उन्हें अच्छी तरह से अपना काम कर रहे हैं। मैं उसे अपना भाई कहकर पुकारता हूं और हमारे बीच हमेशा इस बात को लेकर झगड़ा होता है कि उसे धीमी गेंद फेंकनी चाहिए या नहीं। लेकिन ये बात हर कोई जानता है कि उसके पास धीमी गेंद फेंकने की कला है, इसलिए मैंने उसे एक ओवर में छह अलग-अलग गेंद फेंकने को कहा। चाहे वह यॉर्कर हो या लेंथ। धीमा वाला। यही सब झांसा देने के बारे में है। आप बल्लेबाज को भ्रमित करना चाहते हैं तो यह एक और तरीका है।''

यह भी पढ़ें- T20 विश्व कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जयवर्धने को साैंपी बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, "जब इस प्रारूप की बात आती है तो वह खास होता है। वह पूरी दुनिया में खेला है, अलग-अलग परिस्थितियों में, जब भी टीम को उसकी जरूरत होती है, उसने जिम्मेदारी ली है और हमारे लिए अच्छा किया है।"

इसके अलावा धोनी ने कहा, ''हम ओस को लेकर चिंतित थे। पिछले सीजन में हमने इसका असर देखा था। उन्होंने(आरसीबी) शानदार शुरुआत की और आठवें या नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ी धीमी हो गई। पडिक्कल जिस तरह से एक छोर से बल्लेबाजी कर रहे थे, उस समय जडेजा को ओवर देना अहम था। मैंने मोईन से कहा कि वह ड्रिंक्स के बाद एक छोर से गेंदबाजी करेगा, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल लिया। मैंने फैसला किया कि ब्रावो को गेंद थामनी चाहिए । हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझा है। यहां तीनों मैदान अलग-अलग हैं। यह सबसे स्लो पिच है।''

अब लगातार दो जीत के साथ यूएई चरण की शुरुआत करने के बाद, धोनी की सीएसके रविवार को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेऑफ के स्थान से एक कदम आगे बढ़ने की उम्मीद करेगी।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 0:27 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+