For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'गेंदबाज़ों ने जीत में बड़ा योगदान दिया'

By Staff
भारतीय कप्तान धोनी ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जीत के लिए गेंदबाज़ों को सराहा है. उनका कहना था कि मैदान गीला होने के कारण गेंदबाज़ी करना आसान नहीं था.

उनका कहना था कि मैदान गीला होने के कारण गेंदबाज़ी करना आसान नहीं था.

मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने कहा,'' बारिश के कारण आउटफील्ड काफ़ी गीला था और ऐसे में गेंदबाज़ी करना आसान नहीं था लेकिन हमारे गेंदबाज़ों विशेषकर ज़हीर ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की.''

धोनी का कहना था कि ज़हीर ने अच्छी गेंदबाज़ी की और मुनाफ़ और इशांत शर्मा ने उनका अच्छा साथ दिया.

बारिश के कारण आउटफील्ड काफ़ी गीला था और ऐसे में गेंदबाज़ी करना आसान नहीं था लेकिन हमारे गेंदबाज़ों विशेषकर ज़हीर ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की
उल्लेखनीय है कि भारत ने बारिश से प्रभावित चौथे मैच में 19 रन से जीत दर्ज करके सात मैचों की सिरीज़ में 4-0 की निर्णायक बढ़त ले ली है.

डकवर्थ लुइस पद्धति के आधार पर इंग्लैंड को 22 ओवर में 198 रन का लक्ष्य मिला था.

लेकिन ज़हीर ख़ान और मुनाफ़ पटेल की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने इंग्लैंड की टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना पाई.

धोनी ने वीरेंदर सहवाग की भी तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने रन गति गिरने नहीं दी.

वीरेंदर सहवाग 'मैन ऑफ द मैच' भी रहे.

भारतीय कप्तान का कहना था,'' मैं ये कहूँगा कि हमने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम प्रयास से मैच जीता.''

धोनी ने स्पष्ट किया कि अगले तीन मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हम कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन हम जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+