Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : धोखे में हुई भयंकर टक्कर, बल्लेबाज से टकराने के बाद जोर से नीचे गिरा अंपायर

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को हुए मुकाबले में बांग्लादेश को 106 रनों से हराकर आईसीसी विश्व में तीन मैचों में दूसरी जीत हासिल कर ली है। मैच के हीरो रहे जेसन राॅय जिन्होंने ताबड़तोड़ 153 रन ठोके। लेकिन उनकी इस पारी के के दाैरान ऐसा हादसा भी हो गया जो जिसे देख कई हैरान रह गए तो कईयों के लिए मजे का पल बन गया। दरअसल, चौका मारकर शतक पूरा करने वाले रॉय पिच की दूसरी ओर पहुंचने के दौरान अंपायर जोएल विल्सन से ऐसे जा टकराए जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुका है। धोखे से हुई इस टक्कर से अंपायर जोर से नीचे गिर गया।

एकबारगी तो कोई भी यही कहता कि जेसन रॉय ने टक्कर मारकर अंपायर को गिरा दिया, लेकिन रीप्ले देखने पर पता लगा कि धोखे में हुई यह टक्कर कितनी भयंकर थी। मामला 27वें ओवर का है। मुस्तफिजुर की गेंद पर 96 रन बनाकर खेल रहे जेसन ने पुल शॉट खेला। लग रहा था कि फील्डर इसे रोक लेगा और सिर्फ एक ही रन मिलेगा। रॉय का ध्यान भी फिल्डर की ही ओर था। मिसफील्ड में गेंद बाउंड्री पार कर गई। उत्साहित रॉय जश्न में ऐसे खोए कि अंपायर से टकरा बैठे। हालांकि अंपायर भी फील्डर की ओर ही देख रहे थे।

इस टकराव के बारे में किसी ने नहीं सोचा था, इसलिए अंपायर सीधे पीठ के बल धड़ाम से जमीन पर जा गिर पड़े। एक ओर जहां दर्शक और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी जो रॉय के शतक पर खुशी रहे थे तो रॉय अंपायर को उठाने में लगे थे। हादसे के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी भी दोनों का हाल-चाल पूछने दौड़ पड़े। सबसे अच्छी बात यह थी कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जेसन रॉय ने 121 गेंदों में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 153 रन बनाए।

Story first published: Sunday, June 9, 2019, 10:08 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+