कोहली और सचिन को लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज यूनुस खान का बड़ा बयान
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने विराट कोहली को लेकर बड़ी उम्मीद जताई है। युनूस खान का कहना है कि बल्लेबाजी में सचिन के रिकॉर्ड बहुत बड़े हैं लेकिन विराट कोहली उनसे भी आगे निकलने का माद्दा रखते हैं।
युनूस ने 10 हजार रन पूरे करने के बाद एक बातचीत में कहा कि 10000 रन एक बड़ा मुकाम है इसके लिए आपको पहले से ही अपने मन में इरादा बनाना होता है। खान ने कहा कि सचिन तेंदुलकर की रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यूनुस खान ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि आने वाले सालों में विराट सचिन से आगे निकल जाएंगे।
पाक के लिए 10,000 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज
पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन का आंकड़ा छूने वाले यूनुस खान पहले खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।
युनूस 13वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादार रन भारत के सचिन तेंदुलकर (15,921) के नाम हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग (13,378), जैक कैलिस (13,289) और राहुल द्रविड़ हैं।
द्रविड़, सचिन के क्लब में शामिल हुए यूनुस खान, वो कर दिखाया जो कोई पाकिस्तानी ना कर सका
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

