Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टेडियम के बाहर निंजा बाइक दाैड़ाते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ऐसी छवि बना चुके हैं कि अगर वो क्रिकेट मैदान पर ना भी हों तब भी लोग उन्हें फोलो करने से नहीं चूकते। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियो सामने आते रहते हैं जो देखते ही देखते खूब वायरल हो जाते हैं। धोनी इस समय टीम इंडिया से दूर हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने मैदान पर प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ा। अब उनका झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इंटरनेशनल स्टेडियम से वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह निंजा एच-2 बाइक दाैड़ाते हुए नजर आए।

धोनी यहां प्रैक्टिस करने के बाद स्‍टेडियम से बाहर निकले। इसके बाद वो बाइक पर बैठे और तेज रफ्तार से स्टेडियम से बाहर निकल गए। उनकी पीठ पर बैग था और हाथ में हेलमेट था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। धोनी इस साल नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे। धोनी विंडीज दौरे से भी बाहर थे ऐसा माना जा रहा है कि धोनी अब दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिसंबर में भारत को विंडीज का दौरा करना है, जहां उसे छह दिसंबर से तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

बता दें कि धोनी बाइक चलाने के बेहद शाैकीन हैं। उनके गैरेज में लगभग 44 बाइक्स खड़ी हैं। धोनी ने कावासाकी निंजा एच-2 बाइक2015 में ली थी। एच-2 में 998सीसी की सुपरचार्ज मोटर लगी है जो 197 बीएचपी की ताकत और 133Nm का टॉर्क देती है। यह सुपरबाइक 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 2.5 सेकेंड का वक्त लेती है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत करीब 29 लाख रुपए है। इसके अलावा धोनी के गैराज में Kawasaki Ninja ZX-14R भी मौजूद है। यह बेहद दमदार बाइक है और इसमें 1441cc का इंजन लगा है। इस बाइक की टॉप स्पीड 335 kmph है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपए है।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 16:30 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+