Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने कांबली को फेंकी नो-बॉल तो ICC ने ऐसे उड़ाया मजाक, VIDEO

नई दिल्ली। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपनी और विनोद कांबली की एक वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो गया था कि ये दोस्ती अभी भी उसी जुनून के साथ साथ चल रही है जैसे कभी किशोर दिनों में हुआ करती थी। स्कूल लेवल के इन दोस्तों को एक बार फिर से आपस में क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था।

सचिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह पोस्ट करते हुए लिखा है- 'विनोद कांबली के साथ फिर से नेट पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। हम यहां पर Tendulkar Middlesex Golal Academy के लंच ब्रेक में आए हैं। इसने निश्चित तौर पर हमको शिवाजी पार्क में बचपन की यादें ताजा करा दी हैं। बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि मैं और विनोद एक ही टीम में हुआ करते थे और कभी भी आपस में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेले।'

इस वीडियो में पहले सचिन अपने दोस्त कांबली को गेंदबाज कर रहे हैं तो वीडियो के दूसरे हॉफ में सचिन बल्लेबाजी कर रहे हैं। मजेदार बात यह रही की सचिन अपनी गेंदबाजी के दौरान लगातार क्रीज से पैर बहुत आगे करते हुए कांबली को गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन क्योंकि यह कोई अभ्यास मैच भी नहीं था तो इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। पर सचिन की यह अवैध गेंदबाजी क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी की नजरों से बच नहीं सकी है।

आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में एक सचिन की गेंदबाजी के साथ पूर्व अंपायर स्टीव बकनर की नो-बॉल का संकेत देने वाली फोटो पोस्ट करते हुए आईसीसी ने कहा है- 'सचिन अपना फ्रंट फुट चैक कीजिए (यह नो-बॉल है)!'

आपको बता दें कि सचिन और कांबली की दोस्ती में पिछले कुछ सालों में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए थे। पिछले कुछ महीने पहले अपने कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर इन दोनों दोस्तों को साथ में देखा गया था। लेकिन अब सचिन की इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह दोस्ती आज भी वैसी ही बरकरार है।

Story first published: Sunday, May 12, 2019, 22:52 [IST]
Other articles published on May 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+