For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: भावुक हुए धोनी, बेटी जीवा संग कुछ इस तरह से प्रशंसकों का किया शुक्रिया

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब कुछ टीमों के लिए सफर यहीं खत्म हो चुका है। केवल 4 टीमें ही अब इस सीजन के अगले मुकाबले खेलेंगी। इस सीरीज में अपने शुरुआती 6 मैच में 5 मुकाबले जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अब इस सीरीज से बाहर हो चुकी है। रविवार को चेन्नई से मिली हार के बाद इस टीम के लिए जो थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी वो भी खत्म हो गई। दरअसल रविवार को हुए दो मुकाबले में पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती तो प्लेऑफ में उसकी जगह निश्चित थी। गौरतलब हो की चेन्नई की टीम इस आईपीएल के खेल में 9 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और 9 बार ही चेन्नई इस प्रतियोगिता का हिस्सा भी रही है। दो साल के बैन के बाद इस सीजन में एक बार फिर चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इस सीजन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अच्छी लय में दिख रहे हैं, वहीं अगर बात करें तो चेन्नई और माही के प्रशंसकों ने भी इस खेल को दिलचस्प और टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

धोनी ने कुछ इस तरह किया शुक्रियाः रविवार को चेन्नई का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ पुणे के मैदान पर खेला गया था, इस दौरान भारी संख्या में चेन्नई के समर्थक माही सेना का हौसला बढ़ाने के लिए आए थे। इससे पहले भी कावेरी जल विवाद को लेकर जब चेन्नई में मुकाबले नहीं हुए थे तो भी इस टीम के हजारों समर्थकों ने ट्रेन बुक करके इस टीम टीम का हौसला बढ़ाने पुणे पहुंचे थे। ऐसे में अब जब लीग के मुकाबले खत्म हो गए हैं तो आखिरी बार इस मैदान पर धोनी ने इस मैदान पर आए हजारों समर्थकों को शुक्रिया अदा किया, इस वक्त उनकी बेटी जीवा भी उनके साथ मौजूद रहीं। सुरेश रैना और वॉटसन ने चीयरलीडर्स के साथ फोटो भी खिंचाई, धोनी ने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की हमारा प्रदर्शन आपको अच्छा लगा होगी, हमारी यही कोशिश आगे भी जारी रहेगी। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 11:20 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+