Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI का बड़ा फैसला, 3 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएगा यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश के बाए हाथ के बल्लेबाज रिंकु सिंह को बिना इजाजत लिए एक गैर आधिकारिक टी-20 लीग में खेलने के कारण निलंबति कर दिया है। रिंकु सिंह उत्तर प्रदेश के प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं और वे भारत 'ए' की ओर से खेलते हैं। सिंह ने अबू धाबी में एक टी-20 लीग में हिस्सा लिया था और इसके लिए पहले बीसीसीआई की अनुमति भी नहीं ली थी। ऐसा करके उन्होंने सीधे तौर पर नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है।

इसकी एवज में बीसीसीआई ने रिंकु सिंह को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है, जिसके कारण उनको भारत-ए टीम से भी बाहर होना पड़ा है। रिंकु का निंलबन एक जून से प्रभावी माना जाएगा। रिंकु आईपीएल में भी खेल चुके हैं और पिछले दो सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन के बाद यह पता चला कि रिंकु आईपीएल समाप्त होने के बाद गैरमान्यता प्राप्त लीग में भी खेले थे।

मामले की जानकारी मिलते ही बीसीसीआई ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संज्ञान में यह बात लाई गई कि उत्तर प्रदेश के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और भारत-ए के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अबूधाबी में गैरमान्यता प्राप्त टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इसके लिए उन्होंने पहले अनुमति नहीं ली और यह नियम-शर्तों का सीधे तौर पर उल्लंघन है।'

आपको यह भी बता दें कि बीसीसीआई ने भारत टीम के हिस्सा रहे ऑलराउंडर इरफान पठान को भी ऐसे ही एक मामले में आड़े हाथों लिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही इरफान ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में शामिल होकर विवाद को जन्म दे दिया था। क्योंकि उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से अनुमति नहीं ली थी। बाद में बीसीसीआई के चेतावनी जारी करने के बाद इरफान ने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 13:43 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+