Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान में पति विराट कोहली के बर्ताव की अनुष्का शर्मा ने की तारीफ

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के भीतर अपने उग्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान वह अपने खास बर्ताव की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल विश्व कप में मैच के दौरान दर्शक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को लेकर हूटिंग कर रहे थे। इस वक्त विराट कोहली मैदान में बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी विराट कोहली ने लोगों के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की और स्टीव स्मिथ की ओर से लोगों से माफी मांगी। विराट कोहली के इस बर्ताव से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। यहां तक कि खुद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने पति के इस बर्ताव पर खुशी जाहिर की है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के इस अच्छे बर्ताव की तारीफ करते हुए लिखा कि आक्रामक खिलाड़ी, लोगों का भला चाहने वाले इंसान कितना आसान है प्यार करना। बता दें कि मैंच के दौरान लोग स्टीव स्मिथ को लेकर चीटर-चीटर चिल्ला रहे थे, जिसके बाद विराट कोहली स्मिथ के बचाव में आगे आए। खुद स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के पास आकर उनके इस बर्ताव के लिए शुक्रिया कहा। बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगा था।

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड में विश्व कप के अभ्यास मैच में दर्शको की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान दर्शक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के खिलाफ और हूटिंग करेंगे। बता दें कि विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जब स्टीव स्मिथ ने अपने किए के लिए माफी मांग ली, उसकी सजा भी काट ली फिर उनके साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए। स्मिथ सिर्फ क्रिकेट खेल रहे हैं, वह वहां सिर्फ खड़े थे। लेकिन जिस तरह से उनके खिलाफ हूटिंग हुई वह मुझे बुरी लगी, मैं उनकी जगह होता तो मुझे भी यह बुरा लगता।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 13:55 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+