Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चमका हुआ है धोनी का सितारा

हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र धोनी के सितारे इन दिनों बुलंद है.

ख़बरों के अनुसार धोनी ने खेल प्रबंधन कंपनी के साथ 42 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 200 करोड़ रुपए का क़रार किया है.

यह करार उन्होंने मैंनेजमेट कंपनी रिति स्पोर्टस के साथ दो वर्षों के लिए किया है. इसके तहत एंडारसमेंट, विज्ञापनों के अधिकार, डिजीटल अधिकार यह कंपनी देखेगी.

किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इतना बड़ा करार अभी तक नहीं किया था.

इसी महीने धोनी ने बचपन की मित्र साक्षी के साथ शादी रचाई है और अपना 29वां जन्मदिन मनाया है.

रिति कंपनी के जनरल मैनेजर संजय पांडे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमने पिछले हफ़्ते इस करार पर हस्ताक्षर किया है. अब से हम धोनी के सारे विज्ञापनों की देख-रेख करेंगे."

इससे पहले वर्ष 2006 में सचिन तेंदुलकर ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आईकॉनिक्स के साथ तीन वर्षों के लिए 40 मिलियन डॉलर का करार किया था.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप में विजयी हुई थी.

धोनी फिलहाल कऱीब 22 ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं इनमें पेप्सी, रिबॉक, गोदरेज, एयरसेल जैसी कंपनियाँ शामिल हैं.

फोर्ब्स के पिछले साल किए गए अध्ययन के मुताबिक धोनी दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट खिलाड़ी हैं. उनकी वार्षिक कमाई 10 मिलियन डॉलर है जबकि तेंदुलकर की कमाई आठ मिलियन डॉलर है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+