Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेयरडेविल्स की दिलेरी,40 रनों से जीत

डेल्ही डेयरडेविल्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया है.

दिल्ली ने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन कोलकाता की टीम नौ विकेट गंवाकर केवल 137 रन ही जुटा सकी. दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने शानदार 107 रन ठोके.

दिल्ली में हुए मैच में डेल्ही डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और कोलकाता के गेंदबाज़ों ने शुरु में ही तगड़े झटके दिए.

पहले ओवर में सहवाग (आठ रन), दूसरे ओवर में गौतम गंभीर (एक रन) और तीसरे ओवर में दिनेश कार्तिक बिना रन बनाए आउट हो गए.

यानी तीन अहम खिलाड़ियों को कोलकाता के गेंदबाज़ों ने सस्ते में ही निपटा दिया था और टीम का काम काफ़ी आसान नज़र आ रहा था.

लेकिन सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर ने कोलकाता के सपनों को चकनाचूर कर दिया. मैदान पर इन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी और गेंदबाज़ों की एक न चलने दी.

इस बीच पॉल कॉलिंगवुड ने भी 53 रनों का अहम योगदान दिया. डेविड ने आईपीएल-3 सीज़न का दूसरा शतक लगाया और 107 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने नौ चौके और पाँच छक्के जड़े.

दिल्ली ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए.

कोलकाता की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. कप्तान गांगुली तीसरे ही ओवर में पाँच रन बनाकर आउट हो गए. मनदीप सिंह और मनीष तिवारी तो खाता भी नहीं खोल सके.

क्रिस गेल और डेविड हसी कुछ टिककर खेले लेकिन दोनों क्रमश 30 और 29 रन बनाकर चलते बने.

इसके बाद आए कोलकाता के बल्लेबाज़ों जैसे-तैसे मैदान पर रन तो जोड़े लेकिन बड़े नीरस और बेजान खेल का प्रदर्शन किया. 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर कोलकाता की टीम 137 रन ही बना सकी.

डेल्ही डेयरडेविल्स की टीम अंक तालिका में पहले चार में लौट आई है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+