Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीतो जीतो पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के कट्टर क्रिकेट प्रेमी भले ही दूसरे टीम की हमेशा ही हार की कामना करते रहें मगर भारतीय क्रिकेट प्रेमी बुधवार को पाकिस्तान की जीत के लिए दुआएँ कर रहे होंगे.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय प्रशंसकों से यही उम्मीद कर रहे हैं.

भारतीय टीम के लिए ये स्थिति नई नहीं है और वो अक़सर मुक़ाबलों के अगले दौर में पहुँचने के लिए किसी दूसरी टीम की जीत या उसके रन रेट पर निर्भर हो जाती है और इस बार उसे आगे पहुँचने के लिए ज़रूरत है पाकिस्तान की जीत की.

धोनी ये बात मान रहे हैं और बुधवार को वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध होने वाले मुक़ाबले से पहले उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच में पाकिस्तान का समर्थन कर रहे होंगे.

दक्षिण अफ़्रीका में चल रही चैंपियंस ट्रॉफ़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए के मुक़ाबलों में भारत पहला मैच पाकिस्तान से हार गया था और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इस तरह भारत के पास एक अंक है.

उधर पाकिस्तान वेस्टइंडीज़ और भारत दोनों को हराकर चार अंकों के साथ पहले ही सेमीफ़ाइनल में पहुँच चुका है.

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ को तो हराया और भारत के साथ उसका मैच धुल गया, इस तरह उसके तीन अंक हैं.

अब अगर पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है और भारत वेस्टइंडीज़ को हरा देता है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के ही तीन अंक होंगे और उस सूरत में दोनों में से जिसका रन रेट बेहतर होगा वो सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करेगा.

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन मैच से कुछ ही देर पहले करेगी.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मुक़ाबला दिन का ही है जबकि भारत का मुक़ाबला दिन रात का है.

ऐसे में कप्तान धोनी ने कहा, "टॉस के समय तक हमें पता चल जाएगा कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच का रुख़ क्या है, ऐसे में अगर हमें रनरेट तेज़ रखने की ज़रूरत हुई तो हम टीम का चयन उसी के हिसाब से करेंगे."

उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध के मैच में भारत को काफ़ी गणना करनी होगी और उसमें सिर्फ़ कोच ही नहीं बल्कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी पूरा योगदान करना होगा.

पाकिस्तान के लिए भारत में दुआओं के बारे में धोनी का कहना था, "पूरा भारत चाहता है कि उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन करे. अब वे ये भी जानते हैं कि पाकिस्तान की जीत इसके लिए काफ़ी ज़रूरी है इसलिए वे पाकिस्तान की टीम का समर्थन कर रहे होंगे."

धोनी ने ये भी माना कि अब तक इस प्रतियोगिता में भारतीय गेंदबाज़ा को प्रदर्शन निराशाजनक रहा है हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध गेंदबाज़ी का स्तर कुछ बेहतर था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+