दस दिन तक नहीं खेल पाएँगे धोनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण 10 दिनों तक नहीं खेल पाएँगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने टीम प्रबंधन के सूत्रों के हवाले से यह ख़बर दी है.
मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच के दौरान धोनी को कोहनी में चोट लग गई थी.
अब उनकी जगह सुरेश रैना आईपीएल-3 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे.
धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं और अगले महीने वेस्टइंडीज़ में ट्वेन्टी-20 विश्व कप क्रिकेट भी खेला जाने वाला है.
मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच में धोनी को शेन बॉन्ड की गेंद पर कोहनी पर चोट लग गई थी.
लेकिन धोनी ने इसके बाद भी बल्लेबाज़ी जारी रखी और फिर फ़ील्डिंग के समय भी मैदान पर उतरे.
हालाँकि उनकी परेशानी साफ़ दिख रही थी. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रनों से मात दी थी.
धोनी ने 33 गेंद पर 66 रन बनाए थे और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
