Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर ने युवराज सिंह को संन्यास के बाद दी ऐसी सलाह, जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

नई दिल्ली। दुनियाभर से 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह को उनकी रिटायरमेंट पर बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी युवराज को क्रिकेट के लिए अपना सहयोग देने का धन्यवाद किया। लेकिन जिस अंदाज में अख्तर ने युवराज को बधाई दी वो देखने के लायक है। दरअसल, अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए युवराज की जमकर तारीफ की, इस दाैरान उन्होंने ऐसी सलाह दे डाली कि जिसे जानकर आप भी हंस पड़ेंगे।

दी ये सलाह

दी ये सलाह

अख्तर ने वीडियो जारी कर युवराज के क्रिकेट को लेकर कई बातें करने के बाद एक सुझाव भी दे दिया। उन्होंने युवराज को जल्दी से जल्दी 2 बच्चों के पापा बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'जल्द से दो बच्चे कर लो, तुम्हारे बच्चे नहीं है और पहले तुम बॉलर्स को खिलाते थे और अब बच्चों को खिलाना। उन्होंने आगे कहा, 'एक रॉकस्टार, एक मैच विनर और हमारा एक जूनियर दोस्त क्रिकेट से रिटायर हो रहा है। उनके जैसे बल्लेबाज भारत में कम आए हैं और उन्हें क्रिकेट के बारे में बहुत पता है।

इसलिए जाने जाएंगे युवराज

युवराज ने भारत को 2011 विश्व कप दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में अख्तर भी मानते हैं कि उन्हें इसीलिए जाना जाएगा। अख्तर ने कहा, 'वो वर्ल्ड कप 2011 के लिए जाने जाएंगे। जब 2004 में वो हमारे साथ खेलते थे तो हमें लगता था वो मैच विनर हैं और लगता था कि इन्हें जल्द से जल्द रोका जाए। मुझे पता है कि वो टीवी प्रोडक्ट हैं और वो उसमें काम भी करेंगे। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड को एक ओवर में उनके छह छक्के भी अविश्वसनीय हैं। इंटरनेशल क्रिकेट में गैरी सोबर्स के बाद किसी लेफ्ट हैंडर ने एक ओवर मे छह छक्के मारे हैं, तो इसी 'साहब' ने यह कारनामा किया है।'

जब एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने युवराज को सरेआम कहा- मैं तेरा गला काट दूंगा

युवी ने 17 साल दिया योगदान

युवी ने 17 साल दिया योगदान

बता दें कि शोएब अख्तर के साथ कई ऐसे क्रिकेटर और दिग्गज हस्तियां हैं, जिन्होंने युवराज सिंह के लिए ट्वीट किए हैं। अगर युवराज की बात करें तो युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 साल का योगदान दिया है। करीब 2 साल तक उन्हें टीम में जगह नहीं मिली जिसके बाद अब युवराज ने 10 जून को मुंबई में प्रेस क्रांफ्रेंस करवाते हुए संन्यास का ऐलान किया। इस दाैरान वह भावुक भी हो उठे थे।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 14:37 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+