Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब एडम जांपा पर उठे बाॅल टेंपरिंग के सवाल, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी आईसीसी विश्व कप के 14वें मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 352 रन बनाए। ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 127 रन जोड़कर कई कीर्तिमान स्थापित किए। वहीं धवन ने 117 रनों की शतकीय पारी खेल वाहवाही लूटी, लेकिन इस दाैरान सोशल मीडिया में उस समय तहलका मच गया जब आस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जांपा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देख लोगों ने उनपर बाॅल टेंपरिंग करने के सवाल उठा दिए।

दरअसल, जांपा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेंद के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि जांपा फिल्डिंग सेट करने से पहले अपनी जेब में बार-बार हाथ डालते हैं और फिर गेंद पर हाथ घुमाते दिख रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। कईयों का कहना है कि जांपा रेगमार का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि वो गेंद फेंकने से पहले बार-बार जेब में हाथ क्यों डाल रहे हैं। खैर, इसके पीछे का कारण क्या है, यह अब मैच समाप्ति के बाद जांपा ही साफ कर सकते हैं, लेकिन इस वीडियो और तस्वीरों ने फिर से आस्ट्रेलिया पर लगे पुराने जख्म ताजा कर दिए।

गाैर हो कि मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर बॉल से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। जबकि बैनक्रॉफ्ट को छह महीने के निलंबन का सामना करना पड़ा था। आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने वार्नर और स्मिथ पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। बैनक्रॉफ्ट रेड-बॉल पर सैंडपेपर रगड़ते हुए देखा गया था।

Story first published: Sunday, June 9, 2019, 20:37 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+