Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: स्मृति और मिताली के अर्धशतकों से भारत ने न्यूजीलैंड पर ली अजेय बढ़त

नई दिल्ली। भारत पुरुष क्रिकेट टीम के बाद महिला टीम ने भी कमाल किया है। न्यूजीलैंड की महिला टीम को भारत ने दूसरे मैच में भी हरा दिया। इस मैच की जीत के साथ ही तीन मैच की सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।इस मैच में स्मृति मंधाना (90) और मिताली राज (62) ने नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को मंगलवार को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से मात दी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से कप्तान एमी स्टाथवेट (71) की अर्धशतकीय पारी से मेहमान टीम को 162 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड की पारी 161 रन पर ही सिमट गई।

भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव ने दो-दो विकेट लिए। शिखा पांडे को एक विकेट हासिल हुआ।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर उसे जेमिमाह रोड्रिगेज के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा।इसके बाद, मंधाना का साथ देने आईं दीप्ति शर्मा (8) भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सकीं। उन्हें ली ताहुहु ने विकेट के पीछे खड़ीं बर्नाडिने के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा दिया।

भारतीय टीम ने 15 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। दीप्ति के आउट होने के बाद टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान मिताली ने भारत की पारी को संभाला।

मिताली ने मंधाना के साथ मिलकर बिना कोई और नुकसान किए 151 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को 35.2 ओवरों में ही उसके लक्ष्य तक पहुंचाया और आठ विकेट से जीत दिलाई। दोनों नाबाद लौंटी।

मंधाना ने 83 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाकर लगाकर 90 रन की पारी खेली और उनके साथ मिताली ने 111 गेंदें में चार चौके और दो छक्के लगाकर 62 रन की पारी खेली ।मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Tuesday, January 29, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+