For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : क्या लाॅर्ड्स की बालकनी में रिकी पोंटिंग के साथ भिड़ गए थे वाॅर्नर?

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर डेविड वाॅर्नर बाॅल टेंपरिंग का बैन झेलने के बाद मैदान पर बल्ले से सबका दिल जीत रहे हैं। वाॅर्नर इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक रनों के मामले में भी आगे चल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी पारी से कम बल्कि एक वायरल हुए वीडियो को लेकर ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह रिकी पोंटिंग के साथ बहस करते हुए भिड़ रहे हैं।

खबरों के अनुसार यह वीडियो उस समय का है जब आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरना था। कंगारू टीम के कुछ खिलाड़ी लाॅर्ड्स की बालकनी में बैठे थे। वहां पोंटिंग भी माैजूद थे जिनके साथ वाॅर्नर बड़ी तेजी से कुछ बोलते दिखे और मैदान की तरफ इशारा भी कर करे हैं। इसके बाद जब पोंटिंग उनको जवाब देते हैं तो वाॅर्नर हल्का मुस्कुराने लग पड़ते हैं। साथ में स्टीव स्मिथ भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वाॅर्नर बैन झेलने के बाद बल्ले से आलोचकों को जवाब देने के लिए कामयाब हुए हैं। आस्ट्रेलिया ने 7 मैचों में 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां तक लाने के लिए वाॅर्नर का काफी अहम रोल रहा। वाॅर्नर ने 7 मैचों में 83.33 की औसत से 500 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक व 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा वाॅर्नर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में किसी एक टूर्नामेंट में बनाए गए रिकाॅर्ड को भी तोड़ सकते हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। वाॅर्नर को अभी लीग के 2 जबकि सेमीफाइनल खेलना है यानि कि उनके 3 मैच पक्के हैं जिस दाैरान वह सचिन का एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों का विश्व रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 13:23 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+