मनु भाकर का हरियाणा सरकार पर तंज, पूछा- 2 करोड़ के इनाम की घोषणा, सच या जुमला?
नई दिल्ली। हरियाणा की 16 वर्षीय शूटर मनु भाकर ने कम उम्र में ही काफी नाम कमा लिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मनु भाकर ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में हिना सिद्धू सहित कई धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया था।
मनु भाकर ने अक्टूबर में मनु भाकर ने यूथ ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर फिर से खलबली मचा दी थी। इस दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने ना केवल ट्वीट कर इस निशानेबाज को बधाई दी थी, बल्कि दो करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान भी किया था। लेकिन सरकार लगता है अब अपने वादे को भूल गई है। इनाम न मिलने की वजह से मनु भाकर ने हरियाणा सरकार की इस घोषणा पर सवाल उठाया है।
मनु भाकर ने शुक्रवार को अनिल विज के उसी ट्वीट को रीट्वीट किया और पूछा है कि सर कृपया कंफर्म कीजिए कि क्या ये सही है, या ये भी एक जुमला है। अनिल विज ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि पिछली सरकारों में ये राशि मात्र दस लाख रुपए हुआ करती थी।
Sir Please confirm if it is correct... Or just Jumla... @anilvijminister pic.twitter.com/AtxpLKBSYV
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) January 4, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
