For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के मैदान पर भी अपना जादू बिखरते दिलीप कुमार का विरला VIDEO, राज कपूर की टीम से था मैच

नई दिल्लीः भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने बुधवार को अपने बेहतरीन कलाकार दिलीप कुमार को खो दिया है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन 98 साल की उम्र में हो गया। बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई काम था जो दिलीप कुमार के प्रभाव से अछूता रहा हो लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं की आईकॉनिक एक्टर ने एक मौके पर क्रिकेट में भी अपने हाथ आजमाए थे।

1962 में खेला गया था यह मुकाबला-

1962 में खेला गया था यह मुकाबला-

अक्सर फिल्मी सितारे क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। ये मैच दोस्ताना होते हैं जिनका मकसद चैरिटी जुटाना होता है। ऐसा ही एक मुकाबला दिलीप कुमार और राज कपूर की टीम के बीच खेला गया था। दिलीप कुमार, राज कपूर और देवानंद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज तिकड़ी थी। राज कपूर को भारतीय सिनेमा का शो मैन कहा जाता है। राज कपूर और दिलीप कुमार की टीमों के बीच यह मैच जनवरी 1962 में खेला गया। इस मुकाबले में फिल्म इंडस्ट्री से और स्टार कलाकार भी शामिल थे।

सूर्यकुमार यादव ने इंट्रा स्क्वायड मैच में हार्दिक पांड्या की बॉलिंग को बताया अच्छा संकेत

दिलीप कुमार vs राज कपूर की टीम-

दिलीप कुमार vs राज कपूर की टीम-

यह एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच था जो सिने वर्कर्स रिलीफ फंड को जुटाने के लिए खेला गया था। इस मुकाबले में भाग लेने वाले अभिनेताओं में शामिल थे: शम्मी कपूर, शशि कपूर, महमूद, प्रेम नाथ, जॉय मुखर्जी, जॉनी वॉकर, जबीन जलील, शुभा खोटे, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, आगा, नंदा, राजकुमार, आदि।

कुलदीप द्वारा निर्देशित और दिलीप खोसला द्वारा प्रोड्यूस किए गए मैच में अनुभवी अभिनेता राज मेहरा ने एक कमेंटेटर की भूमिका निभाई। दिलीप कुमार के निधन के दुखद अवसर पर, यहां उस मैच की याद आ रही है जब दिग्गज अभिनेता ने क्रिकेट का अवतार लिया था।

जानिए कौन सी टीम जीती मैच-

इस मैच के बारे में बताया जाता है कि राज कपूर जहां हल्के-फुल्के मस्तमौला अंदाज में थे तो वही दिलीप कुमार काफी अनुशासित होकर इस मैच को खेल रहे थे। दिलीप कुमार इस मैच को ऐसे ही लिया मानो कि वे एक प्रोफेशनल खिलाड़ी हों। दिलीप कुमार ने अपनी टीम की महिला सदस्य वहीदा रहमान को भी पिच पर बुलाया। वहीदा रहमान दिलीप कुमार की टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुईं जबकि राज कपूर की टीम की ओर से शम्मी कपूर ने सबसे ज्यादा रन बनाएं।

हालांकि यह राज कपूर की टीम थी जिसने मुकाबले में जीत दर्ज की। आप देख सकते हैं कि क्रिकेट खेलने के अलावा दोनों टीमों के बाकी सदस्य एक दूसरे के साथ मजाक मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं वह एक दूसरे को चीयर्स भी कर रहे हैं और जिन्होंने मैच में अच्छा नहीं किया उन लोगों का उत्साह भी बढ़ा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, July 7, 2021, 16:31 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+